सावधान ! कोरोना के नए लक्षणों में अब बहती नाक, जी मचलना और उल्टी-दस्त भी शामिल

मुंबई। अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य निकाय सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के तीन नए लक्षण पाए जाने की बात कही है। स्वास्थ्य निकाय द्वारा 12 लक्षणों की सूची में अब बहती नाक, जी मचलना या उल्टी होना और दस्त को भी कोरोना संक्रमण के लक्षण में जोड़ा गया है।
बुखार या सर्दी लगना, खांसी, श्वसन में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, सिरदर्द, गंध या स्वाद का अहसास में कमी या खो देना और गले में खराश ऐसे लक्षण हैं जो पहले से ही कोरोना संक्रमण की सूची में हैं। हालांकि, स्वास्थ्य निकाय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि इस सूची में सभी संभावित लक्षण शामिल नहीं हैं। सीडीसी, इस सूची को तब तक अपडेट करता रहेगा जब तक कोविड-19 के बारे में अधिक नहीं जान लेंगे। बताया गया है कि जिन लोगों को कोविड-19 संक्रमण ने जकड़ा है, संभव है कि वे बीमारी की गंभीरता के अनुसार कुछ अलग प्रकार के लक्षणों का प्रदर्शन कर सकते हैं। स्वास्थ्य निकाय ने चेतावनी दी है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस के संपर्क में आने के 2-14 दिन बाद लक्षण प्रकट हो सकते हैं, जो कोरोना वायरस बीमारी का कारण बनता है। पहले कोरोना वायरस की शुरुआत में सीडीसी के लक्षणों की सूची बुखार, खांसी और श्वांस की तकलीफ तक सीमित थी। इसने छह नए लक्षण सर्दी लगना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, स्वाद और गंध का खोना या कम होना आदि अप्रैल में जोड़े गए थे। श्वांस की तकलीफ को बाद में श्वांस की कमी या श्वसन में कठिनाई, के लिए अद्यतन किया गया था।
किसी को भी हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हो सकते हैं। वृद्ध, वयस्कों और जिन लोगों में हृदय या फेफड़ों की बीमारी या मधुमेह जैसी गंभीर अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियां हैं, उन्हें कोविड-19 बीमारी से गंभीर जटिलताओं का अधिक जोखिम है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक