सिप्ला और सीडीआरआई में दवाओं के लिए समझौता

नई दिल्ली। दवा कंपनी सिप्ला ने दवाओं के विकास के लिए लखनऊ स्थित केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) से समझौता किया है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों संस्थानों के बीच इस साझेदारी से नई एवं उन्नत दवाओं के विकास और उपलब्ध दवाओं के पुन: उपयोग को बढ़ावा मिल सकेगा। सीडीआरआई के निदेशक डॉ. तपस कुमार कुंडू ने कहा है कि सीएसआईआर-सीडीआरआई दवाओं के विकास एवं अनुसंधान पर केंद्रित देश का प्रमुख संस्थान है। इस संस्थान के लिए सिप्ला जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से सहयोग और सक्रिय भागीदारी का यह महत्वपूर्ण क्षण है। इसके माध्यम से सर्वसुलभ एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवा के अपने मिशन की पूर्ति हेतु न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक बाजारों के लिए कार्य करेगा। यह सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था और फार्मास्युटिकल उद्योग (प्राइवेट) की भागीदारी का एक अनूठा प्रयास है, जो इस देश में विकसित की गई सर्वसुलभ एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को दुनियाभर में मुहैया कराने का प्रयास करेगा। सिप्ला से जुड़े डॉ. वाई.के. हामिद ने कहा है कि सीएसआईआर और सीडीआरआई के साथ सिप्ला का जुड़ाव 1942 से है और सिप्ला सीडीआरआई और आईआईसीटी की प्रयोगशालाओं में विकसित विशेषज्ञताओं से वर्षों में लाभ ले रहा है। डॉ. हामिद ने कहा कि अब सीडीआरआई और सिप्ला भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर नई दवाओं के विकास के लिए एक भविष्य के कार्यक्रम पर विचार कर रहे हैं।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 20 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार