सेकंड हैंड ड्रिंकिंग भी दे रही नुकसान

रोहतक। अब स्मोकिंग की तरह सेकंड हैंड ड्रिंकिंग से भी बचकर रहना जरूरी हो गया है। सेकंड हैंड ड्रिंकिंग यानी किसी दूसरे के ऐल्कॉहॉल का सेवन करने का बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने एक शोध में सेकंड ड्रिंकिंग के खतरों के बारे में बताया है। अमेरिका के नैशनल सर्वे डेटा के नतीजों की जांच करने पर यह बात सामने आई कि पिछले एक साल में करीब 5 करोड़ 30 लाख वयस्कों पर दूसरों द्वारा ऐल्कॉहॉल का सेवन करने का बुरा असर नजर आया। इनमें स्वास्थ्य से जुड़े खतरे नहीं बल्कि धमकी, उत्पीडऩ, प्रॉपर्टी को खतरा, तोडफ़ोड़, शारीरिक छेड़छाड़ के मामले, गाड़ी चलाते वक्त दूसरों को नुकसान पहुंचाना और आर्थिक या पारिवारिक समस्याएं शामिल हैं।
कैलिफॉर्निया के ऑकलैंड स्थित पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूट के ऐल्कॉहॉल रिसर्च ग्रुप की अनुसंधानकर्ता मधाबिका बी नायक के अनुसार सेकंड हैंड ड्रिंकिंग की वजह से जो सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिलता है वह है धमकी और शारीरिक उत्पीडऩ से जुड़ा मामला। हमारे सर्वे में शामिल 16 प्रतिशत प्रतिभागियों ने इस बात को स्वीकार भी किया है। सेकंड हैंड ड्रिंकिंग की वजह से महिलाओं को जहां आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं अधिक होती हैं, वहीं पुरुषों को प्रॉपर्टी में तोडफ़ोड़, गुंडागर्दी, शारीरिक मारपीट जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। स्टडी के नतीजे बताते हैं कि घर में मौजूद पुरुष अगर शराब का ज्यादा सेवन करता है तो महिलाओं को सबसे ज्यादा रिस्क होता है। वहीं, पुरुषों को परिवार के बाहर के शराबियों से खतरा अधिक होता है। 25 साल से कम उम्र के लोगों में किसी अन्य के द्वारा शराब पीकर उन्हें नुकसान पहुंचाने का खतरा काफी अधिक था। नायक का कहना है कि शराब से जुड़ी पॉलिसी को नियंत्रित करना, शराब की कीमत, टैक्सेशन, इन चीजों की उपलब्धता में कमी लाना और इनके विज्ञापन पर रोक लगाने जैसे कारगर कदमों को उठाकर ही ऐल्कॉहॉल के सेवन में कमी लाई जा सकती है। साथ ही ऐसा करने से खुद शराब पीकर दूसरों को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी कमी लाई जा सकेगी।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत