सेना के लिए बनीं दवाएं ब्लैक मार्केट में बेचने वाले गिरफ्तार

नवी मुंबई। सेना के लिए बनीं दवाएं ब्लैक मार्केट में बेचने वाला गैंग पकड़ में आया है। पुलिस ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की शिकायत के बाद गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ सनपाड़ा नाम की एक फर्म के लिए काम कर रहे थे। ये दवाइयां जम्मू, अमृतसर, लखनऊ, पुणे और अन्य शहरों से आती थीं। गैंग के लोग दवाओं के पैकेट पर लगे ‘डिफेंस पर्सनल ओनली’ के टैग को केमिकल का इस्तेमाल कर साफ कर देते थे। इसके बाद इन दवाओं को निजी दुकानों पर बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि आमतौर पर डिफेंस सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली दवाएं बनाने के लिए निर्माताओं को सब्सिडी मिलती है। ये लोग सरकार को चूना लगाकर पैसे कमा रहे थे। मुख्य आरोपी की पहचान महेश नागनसुरे (36), सचिन वाडस्कर (29) और सचिन बलदेवा (41) के रूप में हुई है।

Related Posts

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

पटना (बिहार)। ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ हुआ है। प्रमुख दवा बाजार जीएम रोड में औषधि नियंत्रण प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अवैध दवा भंडारण और…

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर रोक लगा दी है। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया। एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत