ब्रांड-साल्ट तक बदल कर बेच रहे दवा दुकानदार

जयपुर। राज्य में सरकारी दवा दुकानों पर फार्मासिस्ट ब्रांड और साल्ट तक बदल कर मरीजों को बेच रहे हैं। कमीशन के चक्कर में वे डॉक्टर की पर्ची को तो दरकिनार कर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। डॉक्टर मरीज को पर्ची पर 2 रुपए वाली दवा लिखते हैं लेकिन फार्मासिस्ट उसके स्थान पर 18 रुपए वाली दवा थमा रहे हैं। कानूनन डॉक्टर की लिखी दवा का ब्रांड नहीं बदला जा सकता लेकिन इन दुकानों पर ब्रांड-सब्स्टिट्यूट तो दूर, साल्ट तक बदला जा रहा है। ऐसे में पेंशनरों-मरीजों की सेहत तो खतरे में है ही, सरकारी खजाने को रोजाना मोटी चपत लग रही है। सरकारी अफसर इससे वाकिफ हैं लेकिन आंखें बन्द कर वर्षों से पुनर्भरण कर रहे हैं। सरकारी दुकानों पर फर्मासिस्ट अनुबंध पर तैनात हैं। बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कम्पनियां कमीशन देती हैं। इस खेल में ज्यादातर प्रोपेगेंडा (पीजी) पर जोर दिया जाता है। अक्सर महंगी दवाएं पीजी रैकेट का हिस्सा होती हैं। ये कम्पनियां दवा की कीमत लागत से कहीं अधिक रखती हैं। सरकारी दवा दुकानों पर ज्यादातर पेंशनर ही दवाएं लेते हैं और गड़बड़ी अक्सर पेंशनर्स के मामलों में की जाती है। जानकारी के अभाव में पेंशनर विरोध नहीं कर पाते। पेंशनरों की दवा का पुनर्भुगतान सरकार करती है। ऐसे में अधिक कीमत पर भी पेंंशनर ज्यादा ध्यान नहीं देते। कई मामलों में फार्मासिस्ट दवा अनुपलब्ध बता देता है और एनओसी से बचने के लिए पेंशनर महंगी दवा लेने के लिए तैयार हो जाते हैं। एनओसी लेकर बाजार से खरीदी गई दवा का भी सरकार पेंशनरों को पुनर्भरण करती है लेकिन इस प्रक्रिया में समय लगता है। नियमानुसार फार्मासिस्ट डॉक्टर की पर्ची में लिखी दवा बदल नहीं सकता। इस पर नजर रखने के लिए ट्रेजरी जाने वाले बिल में डॉक्टर की पर्ची की प्रति भी जाती है। ट्रेजरी में बड़ी संख्या में बिल जाते हैं लेकिन कोई जांचता नहीं है। इसी का फायदा उठाया जा रहा है। वर्षों से चल रहे इस खेल से कॉनफैड के साथ औषधि नियंत्रक अधिकारी भी वाकिफ हैं। इन विभागों में लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। राज्य उपभोक्ता संघ की 60 दवा दुकानें संचालित हैं। सर्वाधिक दुकानें सवाई मानसिंह अस्पताल में हैं। लगभग सभी सैटेलाइट अस्पतालों में भी ये दुकानें हैं और अब निजी अस्पतालों में खोलने का प्रयास किया जा रहा है। दुकान पर फार्मासिस्ट विभाग में पंजीकृत एनजीओ की ओर से अनुबंध के जरिए तैनात किए जाते हैं।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 15 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट