स्टेंट को लेकर NPPA का हरियाणा में एक्शन

चंडीगढ: केंद्र सरकार ने बेशक स्टेंट के दाम 85 प्रतिशत तक कम कर दिए हैं लेकिन मरीजों को अब भी स्टेंट एक लाख तीस हजार रुपये में मिल रहा है। दवा छोडऩे वाले स्टेंट की कीमत 30180 और मेटल के स्टेंट की कीमत 7400 रुपये तय की गई है। दवा और स्टेंट के दाम तय करने वाली संस्था नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने फरवरी से मार्च 2017 तक मिली शिकायतों के निपटारे से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की है। कुल 40 शिकायतों में से आधी से ज्यादा शिकायतें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के अस्पतालों की हैं। इनमें 13 हरियाणा, 6 महाराष्ट्र, 4 कर्नाटक, 4 दिल्ली, 3 पंजाब, 3 चंडीगढ़, 3 उत्तर प्रदेश, केरल, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड से 1-1 शिकायत मिली है। 25 शिकायतों का निपटारा हो चुका है। 23 में किसी तरह की कोई ओवरचार्जिंग नहीं पाई गई।

फरीदाबाद (हरियाणा)के एक अस्पताल को दो शिकायतों में दोषी पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए मरीज को ओवरचार्जिंग के पैसे रिफंड करने के आदेश दिए गए। अब तक आई शिकायतों में से 15 की जांच चल रही है। रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जानी है। पेंडिंग शिकायतों में एक अस्पताल जालंधर का भी है। तीन शिकायतें पीजीआई चंडीगढ़ की हैं। पीजीआई अकेला सरकारी अस्पताल है, जिसके खिलाफ ओवरचार्जिंग की शिकायत मिली है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश