स्मगल कर चीन भेजे जा रहे थे 5 लाख मास्क-950 PPE किट, कस्टम ने किया जब्त 

नई दिल्ली। देश में इस वक्त कोरोना वायरस का महासंकट चल रहा है, बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए देश में मेडिकल सामान की खासा जरूरत है।  लेकिन इस बीच भी कई लोग इस मजबूरी का फायदा उठाने में लगे हैं।  राजधानी दिल्ली में कस्टम की टीम ने बड़ी संख्या में मास्क, सैनिटाइज़र और पीपीई किट को जब्त किया।  इन सभी को चोरी-छुपे विदेश ले जाया जा रहा था, लेकिन कस्टम ने ऐसा करने वालों की सोच पर ही पानी फेर दिया।  दिल्ली कस्टम की एयर कार्गो को इसके बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद एक शिपमेंट को ट्रैक किया गया।  इस शिपमेंट में से करीब 5.08 लाख मास्क, 57 लीटर सैनिटाइज़र यानी करीब 950 बोतल और 950 पीपीई किट को जब्त किया।

कस्टम ने ये सारा सामान नई दिल्ली के कूरियर टर्मिनल पर जब्त किया. बताया जा रहा है कि ये सारा सामान चीन भेजा जा रहा था।  बता दें कि देश में इस वक्त कोरोना वायरस महामारी की संकट है, ऐसे में भारत सरकार की ओर से काफी मेडिकल के सामान के एक्सपोर्ट करने पर रोक लगाई गई है। सरकार ने 19 मार्च को इन सामान के एक्सपोर्ट पर रोक लगाई थी।  इनमें सैनिटाइज़र, मास्क भी शामिल हैं, वहीं इस संकट की वजह से अब भारत में ही एन-95 मास्क और पीपीई किट को बनाने का काम जारी है। कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए इन सभी सामान का काफी अहम रोल है, ऐसे में इनका किसी भी तरह चोरी-छुपे एक्सपोर्ट करना एक बड़ा अपराध ही है।

  • Related Posts

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

    नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

    अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

    पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 1 views
    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

    अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 10 views
    अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

    जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 11 views
    जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

    दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 14 views
    दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

    मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 14 views
    मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 11 views
    एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की