स्वास्थ्य क्षेत्र में सैमसंग की बड़ी शुरूआत

नई दिल्ली। मोबाइल की दुनिया में खास पहचान रखने वाली नामी कंपनी सैमसंग अब स्वास्थ्य के क्षेत्र हाथ आजमाने जा रही है। शुरूआत उत्तर प्रदेश से हो रही है। यहां कपंनी ने 20 नए सैमसंग ‘स्मार्ट हेल्थकेयर’ सेंटर खोलने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। बातचीत में कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि सैमसंग के इस अनोखी पहल से आम आदमी को स्वास्थ्य के क्षेत्र में फायदा होगा।

इन स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने के पीछे वजह समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को किफायती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना एक मुख्य कारण बताया जा रहा है।

सैमसेंग इंडिया अपने स्मार्ट हेल्थकेयर प्लान के मुताबिक, सूबे के कुछ सरकारी अस्पतालों में एडवांस्ड और इनोवेटिव स्वास्थ्य उपकरण जैसे कंपनी द्वारा निर्मित अल्ट्रासाउंड और डिजिटल रेडियोलॉजी (एक्स-रे) मशीन के साथ सैमसंग एलईडी टीवी, सैमसंग एयर कंडीशनर और रेफ्रीजरेटर उपलब्ध कराएगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस मुहिम को लेकर बताया कि हम उत्तर प्रदेश की जनता को किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्वॉलिटी हेल्थकेयर की समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए अस्पतालों की मदद करने में सैमसंग इंडिया के सहयोग का हम स्वागत करते हैं।

वहीं सैमसंग की तरफ से भी इस पहल को लेकर प्रतिक्रिया दी गई है। सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने कहा कि इस सहयोग के माध्यम से हम राज्य और आसपास के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं। सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीन टेक्नोलॉजी और सर्वोत्तम चिकित्सा विशेषज्ञता का संयोजन है। हमारी कोशिश है कि हम प्रदेश की जनता की हर तरीके से मदद कर सके, ताकि आम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

सैमसंग इंडिया की ये पहल सफल होती है तो उत्तर प्रदेश की जनता के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं होगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी