दवाओं का संकट शुरू, नहीं हो सका रेट कॉन्ट्रेक्ट

लखनऊ: सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली दवा में कटौती शुरू हो गई है। ऐसा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण हो रहा है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी तीन दिन से ज्यादा की दवा नहीं मिल रही। विभाग ने दवाओं के रेट कॉन्ट्रेक्ट (आरसी) की अवधि अगस्त तक बढ़ाई थी लेकिन अगस्त के बाद नई आरसी नहीं की। इस पर कंपनियों ने सप्लाई बंद कर दी और अस्पतालों में दवाओं का संकट छा गया। सीएमओ कार्यालय स्थित मुख्य दवा स्टोर के फार्मासिस्ट डॉ.आरआर चौधरी के मुताबिक, कई दवाओं की आरसी खत्म हो गई है। अस्पतालों से दवाओं की डिमांड आ रही है। इसकी सूचना सीएमएसडी को भेज दी गई है।

सेंट्रल मेडिसिन ड्रग स्टोर (सीएमएसडी) ने दवाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए इसी साल ड्रग एड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम नाम का सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है लेकिन तकनीकी खामियों के कारण इसका इस्तेमाल शुरू नहीं हो सका। जिसके चलते अस्पतालों में नई दवा सूची डाउनलोड नहीं हो सकी। सूत्रों की मानें तो अफसरों ने सॉफ्टवेयर के जरिए खरीद के चक्कर में नए वित्तीय वर्ष में दवाओं का नया रेट कॉन्ट्रेक्ट करने के बजाय पुराना कॉन्ट्रेक्ट ही अगस्त तक बढ़ाया था।

दवा सप्लाई बंद होने के बाद अस्पतालों में कुछ दिन तो जैसे-तैसे काम चलता रहा, लेकिन अब दवाओं की किल्लत शुरू होने लगी। कई अस्पतालों में 30 फीसदी तक दवाएं खत्म हो चुकी हैं बाकी का स्टॉक भी बेहद कम बचा है। जरूरत पर कई अस्पतालों में लोकल परचेज के जरिए मरीजों को दवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, लेकिन मरीजों को इसका खास फायदा नहीं मिल रहा। ज्यादातर मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी