स्वास्थ्य विभाग की अवैध अस्पतालों पर रेड, 17 सील कर आठ को नोटिस सौंपे

अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों पर छापेमारी की 17 को सील कर दिया और आठ अस्पतालों को नोटिस सौंपे हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।

यह है मामला

बसखारी स्थित एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा। स्वास्थ्य अधिकारियों और एसडीएम की टीम ने संयुक्त रूप से सभी पांच तहसील क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध ढंग से संचालित किए जा रहे 17 अस्पतालों व नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। वहीं, अस्पताल संचालकों के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज कर दिया गया है। इनके अलावा, आठ अस्पतालों को नोटिस भी सौंपे गए हैं।

मौके से भागे अस्पताल संचालक

अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व नर्सिंग होम पर कड़ी कार्रवाई के दौरान कई अस्पताल संचालक शटर गिराकर फरार हो गए। तहसील क्षेत्र अकबरपुर में एसडीएम पवन जायसवाल व डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा की टीम ने सैदापुर बाजार स्थित डॉ. गुल्ली व डॉ. कविता अवैध रूप से अस्पताल का संचालन करते मिले।

सिकंदरपुर बाजार स्थित शिप्रा हेल्थ केयर के संचालक डॉ. सरफराज, इसी बाजार स्थित इंद्रावती क्लीनिक संचालन संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। इस पर चारों अस्पतालों को सील कर दिया। साथ ही संबंधित अस्पताल के संचालकों पर केस दर्ज करने के लिए सम्मनपुर थाने में तहरीर दी गई।

ये अस्पताल मिले अवैध रूप से संचालित

तहसील क्षेत्र आलापुर में एसडीएम सदानंद सरोज व सीएचसी जहांगीरगंज प्रभारी डॉ. उदयचंद्र यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान नेशनल हॉस्पिटल सिपाह रामनगर, अविरल हॉस्पिटल रामनगर, शैलेश यादव क्लीनिक न्यौरी मार्ग रामनगर, वर्द्धन चिकित्सालय एवं नर्सिंग होम माडरमऊ रोड मामपुर, माहम हॉस्पिटल नरियांव, शारदा हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र घोसियाना रोड जहांगीरगंज, वेदनरायन हॉस्पिटल सिरसिया राजेसुल्तानपुर, गंगा हॉस्पिटल देवरिया बाजार अवैध रूप से संचालित मिले। इन्हें सील करते हुए संबंधित थाने में केस दर्ज करवा दिया गया है।

इनके अलावा तहसील क्षेत्र टांडा में एसडीएम टांडा मोहनलाल गुप्ता व अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ की टीम को बसखारी स्थित स्पर्श हॉस्पिटल, आशुतोष हॉस्पिटल व अवध हड्डी एवं जनरल अस्पताल तथा इल्तिफातगंज स्थित लिमरा क्लीनिक अवैध ढंग से संचालित मिला। इन्हें सील करते हुए संबंधित थाने में संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

जलालपुर में एसडीएम सुभाष सिंह व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मार्कंडेय की संयुक्त टीम को बंगाली क्लीनिक नगपुर, मौर्या क्लीनिक नगपुर, अयोध्या हॉस्पिटल एक्स-रे सेंटर, रमेन क्लीनिक रफीगंज बाजार अवैध रूप से संचालित मिले। इन्हें सील करते हुए संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर संबंधित थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

इन अस्पतालों को सौंपा नोटिस

भीटी में एसडीएम सौरभ शुक्ला, डिप्टी डीआईओ डॉ. गौतम मिश्र व सीएचसी प्रभारी भीटी डॉ. मनोज कुमार सिंह की टीम ने अभियान चलाकर एक अस्पताल को सील कर दिया, जबकि आठ अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची