स्वास्थ्य विभाग ने किया लिंग जांच के गोरखधंधे का पर्दाफाश

गुड़गांव। शहर के चौमा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में चल रहे लिंग जांच के गोरखधंधे का स्वास्थ्य विभाग ने खुलासा किया है। 50 हजार रुपए लेकर गर्भवती महिलाओं की कोख में पल रहे बच्चे का लिंग जांच करवाया जाता था। टीम ने पहले चौमा गांव स्थित राव क्लिनिक पर रविवार को छापा मार कर वहां से पिंकी व उसके पति हरेराम को काबू किया और फिर सेक्टर-22 स्थित डायग्नॉस्टिक सेंटर से डॉ. अपर्णा को भी काबू करने में सफलता हासिल की।

तीनों को पुलिस के हवाने कर दिया गया। महिला से लिए गए 50 हजार रुपयों में से 16 हजार रुपये जांच करने वाली डॉ. अपर्णा ने टीम के सुपुर्द कर दिए, वहीं बचे 34 हजार रुपये पिंकी व उसके पति से बरामद किए गए। गांव चौमा स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहे लिंग जांच के धंधे का स्वास्थ्य विभाग ने पर्दाफाश किया है। बतादे कि उप सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि चौमा गांव स्थित वार क्लिनिक की झोलाझाप डॉक्टर पिंकी लिंग जांच कराने का काम करती है।

शिकायत के आधार पर विभाग ने बोगस महिला को उससे संपर्क करने को कहा। संपर्क करने के बांद पिंकी ने उस महिला से लिंग जांच कराने के लिए 50 हजार रुपये मांगे।पैसे देने के बाद पिंकी ने विभाग की ओर से भेजी गई बोगस गर्भवती महिला को अपने पति हरेराम के साथ सेक्टर-22 स्थित मंत्रा केयर डायग्नॉस्टिक सेंटर भेज दिया। वहां डॉ. अपर्णा ने उसकी जांच की और कोख में लड़की होना बताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मामले मामले में तीन लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले किया। उनके खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती