हड्डियों के रोग की दवा में पालक उपयोगी

लखनऊ। हड्डियों के जोड़ों की बीमारी ऑस्टियोआर्थराइटिस की दवा निर्माण में पालक काफी उपयोगी पाया गया है। ऑस्टियोआर्थराइटिस जोड़ों की एक आम बीमारी है जो मुख्यत: वजन सहने वाले जोड़ों जैसे कूल्हों और घुटनों को प्रभावित करती है। सीडीआरआई के वैज्ञानिकों ने पालक से एक मानकीकृत नैनो-फॉर्मूलेशन विकसित किया है। यह ओस्टियोआर्थराइटिस के दुष्प्रभावों को कम करता है।

पालक से दवा के निर्माण को लेकर केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) ने फार्मान्जा हर्बल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का  करार किया है। यह करार सीएसआईआर-सीडीआरआई के निदेशक प्रोफेसर आलोक धावन और फार्मान्जा हर्बल प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद की प्रतिनिधि रुची सिंह और अबोली गिरमे के बीच किया गया। बताया गया है कि यह दवा ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज में बहुत उपयोगी होगी और जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

गौरतलब है कि भारत में 39 प्रतिशत लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस रोग से पीडि़त हैं। इसका कोई व्यवहारिक उपचार फिलहाल उपलब्ध नहीं है। ऑस्टियोआर्थराइटिस से ग्रस्त रजोनिवृत्त महिलाओं में सामान्य महिलाओं की तुलना में फ्रेक्चर का खतरा 20 प्रतिशत अधिक रहता है। निदेशक प्रोफेसर आलोक धवन ने कहा कि हम एक नए हर्बल फार्मुलेशन को तैयार करने में सफल रहे हैं। हमारे अनुसंधान के परिणामों के आधार पर हमारी दवा कोई विषाक्तता नहीं दिखाती है और नैनो-फार्मुलेशन की वजह से ये दवा कम मात्रा में भी प्रभावी है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 21 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची