हरियाणा में लागू हुआ क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट

रोहतक। हरियाणा में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का अध्यादेश लागू कर दिया गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इसमें प्रारभिंक तौर पर 50 से अधिक बिस्तरों वाले निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है।

विज ने बताया कि इस अध्यादेश को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा राज्यपाल कप्तान सिंह सौलंकी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस अधिनियम की अधिसूचना शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद यह पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निजी अस्तपालों के खिलाफ मिल रही शिकायतों के निपटान एवं लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करवाने में सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा यह अधिनियम पहले से ही लागू किया गया है, जिसको हरियाणा सरकार ने भी अपना लिया है। इससे पहले देश के 16 राज्यों ने इस अधिनियम को ग्रहण किया है।

उन्होंने बताया कि शुरूआत में 50 से कम बिस्तरों वाले अस्पतालों को इस अधिनियम से छुट दी गई है ताकि छोटे अस्पतालों को कोई दिक्कत न हो सके। इस अधिनियम के लागू होने से कोई भी निजी अस्पताल मनमानी, ओवरचार्जिंग तथा उपचार में लापरवाही नही कर सकेगा। इसके बावजूद भी यदि कोई शिकायत मिलेगी तो ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में ऐसे 55 अस्पताल हैं जिनमें 50 से ज्यादा बिस्तर हैं। कुछ अस्पताल संचालक बिस्तरों की संख्या कम करने जा रहे हैं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त