हरियाणा में लाया जा रहा था 80 लाख की नशीली दवाओं का जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। हरियाणा में तस्करी कर लाया जा रहा नशीली दवाओं का जखीरा जब्त किया गया है। इसके साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई मेरठ एसटीएफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नगर कोतवाली पुलिस और औषधि विभाग ने मिलकर की।

80 लाख रुपये की नशीली दवाइयां बरामद

टीम ने कुल 80 लाख रुपये की नशीली दवाइयां बरामद की हैं। बरामद की गई नशीली गोलियों की संख्या 3.44 लाख बताई गई है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में एक रुडक़ी, दूसरा सहारनपुर का निवासी है। इनका एक साथी मुजफ्फरनगर निवासी है, जोकि अभी पकड़ से बाहर है। तीनों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपी सहारनपुर, उत्तराखंड और हरियाणा में प्रतिबंधित दवाएं सप्लाई करते थे।

सूचना पर की कार्रवाई

मेरठ एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सहारनपुर से नशीली दवाओं की अवैध रूप से सप्लाई की जा रही है। एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार व उनकी टीम नगर कोतवाली पहुंची। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद भी टीम के साथ शामिल हुए।

संयुक्त टीम सूचना के आधार पर जुबली पार्क के पास पहुंची। तभी बाइक पर दो युवक आते मिले। इन्हें रोककर तलाशी ली गई। युवकों के पास से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम शाहबाज पुत्र सरताज निवासी रामपुर थाना गंगनहर रुडक़ी जनपद हरिद्वार और एहतेशाम पुत्र उस्मान अहमद निवासी गांव घोघरे की देहात बताया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों आरोपी नशीली दवाएं सप्लाई करने जा रहे थे।

3.44 लाख नशीली गोलियां बरामद

इनके कब्जे से 3.44 लाख नशीली गोलियां बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत 80 लाख रुपये है। आरोपियों को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली ले जाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनका एक साथी अंकित कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी गांव शाहबुद्दीनपुर नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर से नशीली दवाएं लाता है। इन दवाओं को ये सहारनपुर, उत्तराखंड और हरियाणा में सप्लाई करते हैें। एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जब्त दवाओं के सैंपल लेकर लैब भेजे

औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि आरोपियों से बरामद सभी दवाओं के चार सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है।

यह दवाएं हुई बरामद

हरियाणा

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से 1280 डिब्बों में 3.44 लाख नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। इनमें अल्प्रजोलम की 105000 गोलियां, 30000 ट्रामाडोल प्रोलंज्ड रिलीज गोलियां और 209000 ट्रामाडॉल हाइड्रोक्लोराइड गोलियां मिली है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ, पुलिस और औषधि विभाग की टीमों ने कार्रवाई की है। आरोपियों के तीसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी हैं।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज