हरियाणा में 30 हजार रुपये लेकर करते थे लिंग जांच, चार गिरफ्तार

पानीपत। हरियाणा के सभ्य समाज का घिनौना चेहरा एक बार फिर सामने आया है। पानीपत में कोख में पल रही बच्चियो की जिंदगी फिर से दांव पर लगी है। लगातार लिंग जांच के बाद कोख में ही बच्चियों को मारा जा रहा है। पानीपत व सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर गांव सनौली कलां के एक मकान पर दबिश दी और गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कर रहे छह लोगों को पकड़ लिया। आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि दो आरोपित फरार हो गए। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट आईटीआई, पानीपत के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि सोनीपत व पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कल शाम गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला को नकली ग्राहक तैयार कर गांव सनौली खुर्द में पेट्रोल पंप के पास कालोनी निवासी बंटी मडाड के घर पर भ्रूण के लिंग की जांच के लिए भेजा। वहीं जांच के दौरान सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ आदेश शर्मा, डॉ सुभाष, डॉ अनविता, पानीपत से डॉ सुधीर बत्रा, डॉ सुखदीप कौर, विजय, राजे, अमित, प्रवीण, अरूण की टीम ने रेड कर दी।

पुलिस ने मौके से लिंग जांच के लिए कथित रूप से दलाली करते हुए महिला ग्राहकों को लाने वाली भतेरी, सरोज, लिंग की जांच करने वाले राकेश, मिनी अल्ट्रासाउंड मशीन लाने वाले धीरज, अपनी पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कराने पहुंचे यूपी निवासी अंकित और जिस मकान में यह घिनौना कार्य हो रहा था उसके मालिक बंटी मडाड को पकड़ा गया था। आरोपितों पर केस दर्ज कराने व इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को बुलाया गया, इस दौरान मकान मालिक बंटी व अल्ट्रासाउंड मशीन लाने वाला धीरज फरार हो गए। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि आरोपित 30 हजार रूपये लेकर गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच करते थे और रकम को आपस में बांटते थे। समाचार लिखे जाने तक आरोपितों पर थाना सनौली खुर्द पुलिस केस दर्ज करने में जुटी थी। इधर, पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपितों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर इस पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए पुलिस होमवर्क कर रही है।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 10 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन