ड्रग विभाग का फूड फैक्टरी पर छापा, भारी मात्रा में नकली दवाएं जब्त

मथुरा। मथुरा के चौमुंहा में ड्रग विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मेंडेस हेल्थकेयर फार्मा मेडिकल कंपनी पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली दवाएं जब्त की हैं। फैक्टरी में दवाएं बनाने वाली मशीनें भी मिली हैं। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान ड्रग विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे स्थित चौमुंहां के समीप दवाएं बनाने की फैक्टरी पिछले कई वर्ष से संचालित हो रही थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में मथुरा ड्रग विभाग को शिकायत भी की गई थी, इस शिकायत पर कुछ अधिकारियों ने यहां निरीक्षण भी किया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। तो वहीं ड्रग इंस्पेक्टर मथुरा अनिल आनंद ने बताया कि लाइसेंस मीनू शर्मा के नाम पर जारी किया गया। जबकि उसके भतीजे सौरभ शर्मा द्वारा दवाओं की अवैध कंपनी को चलाया जा रहा था। मौके पर पहुंच कर आगरा, अलीगढ़, मेरठ व मुरादाबाद मंडल की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मौके से ढेर सारी दवाएं और उनके रैपर मिले हैं।

एसीडी अखिलेश जैन के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर अलीगढ़ हेमेंद्र चौधरी, ड्रग इंस्पेक्टर नोएडा वैभव बब्बर, ड्रग इंस्पेक्टर बिजनौर आशुतोष मिश्रा के अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के डीओ डॉ. गौरी शंकर मौजूद रहे। बतादें कि मेंडेस हेल्थकेयर फार्मा कंपनी पर कार्रवाई करते हुए ड्रग विभाग ने कैल्शियम वाम, एसबी सीरप, टैट्राजिन कलर, विटामिन फोलिस एसिड, आईएसओ पोपिल एल्कोहल सहित करीब आधा दर्जन दवाओं के सैंपल एकत्रित किए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दरअसल एसीडी (सहायक आयुक्त औषधि) अलीगढ़ पूरनचंद ने बताया कि फूड्स फैक्टरी की आड़ में नकली दवाओं का गोरखधंधा यहां चल रहा था। सूचना के आधार पर सोमवार को आगरा में तीन स्थानों पर छापा मारा गया, जिसमें मुंबई की एक कंपनी का निर्माणशाला का रैपर मिला था। उसी क्रम में सूचना के आधार पर मथुरा में सोमवार को कार्रवाई की गई है। काफी दवाएं नकली भी हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई