हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बने धनेश अदलखा, कंसल उपचेयरमैन 

अम्बाला। हरियाणा स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल के सदस्य एवं हरको बैंक के पूर्व चेयरमैन धनेश अदलखा को काउंसिल का चेयरमैन बनाया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए काउंसिल के रजिस्ट्रार अरुण पराशर ने बताया कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्राप्त आदेशों की पालना करते हुए धनेश अदलखा ने बतौर चेयरमैन की जिम्मेदारी सम्भाल ली है। कॉउंसिल के चेयरमैन पद पर आसीन रहे सोहन लाल कंसल ने सरकारी आदेशों को सहर्ष स्वीकार करते हुए कॉउंसिल के वरिष्ठ सदस्य धनेश अदलखा को चेयरमैन का चार्ज सौंप दिया। धनेश अदलखा ने भी सोहन लाल कंसल के लिए अलग कुर्सी का मौके पर ही इंतजाम करवा मान-सम्मान दिया। इस मौके पर हरियाणा राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. नरेन्द्र आहूजा तथा सहायक राज्य औषधि नियंत्रक मनमोहन तनेजा सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं, कॉउंसिल सदस्यों के मौजूद न होने का कारण जानने पर पता चला कि सरकारी आदेशों की पालना में विलंब से कहीं आचार संहिता न आड़े आए, इसलिए सदस्यों ने अपनी मौन स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी