हाईकोर्ट में फार्मा कंपनी के मालिकों की याचिकाएं कैंसिल

शिमला (हप्र)। डिजिटल विजन दवा कंपनी में बनी खांसी-जुकाम की दवा कोल्ड बेस्ट सीरप के सैंपल फेल होने के मामले में कंपनी व इसके पार्टनर पुरुषोत्तम लाल गोयल की याचिकाएं हाईकोर्ट में कैंसिल हो गई हैं। गौरतलब है कि कालाअंब स्थित डिजिटल विजन नामक कंपनी द्वारा निर्मित कोल्डबेस्ट पीसी कफ सिरप पीने से जम्मू के ऊधमपुर जिले में कई बच्चों की मौत हो गई थी। चंडीगढ़ पीजीआईएमइआर के अनुसार ऊधमपुर जिले में बच्चों की मौत कोल्डबेस्ट पीसी कफ सीरप में मौजूद डाई एथिलीन ग्लाइकोल नामक पदार्थ के कारण हुई थी। इस पदार्थ के कफ सिरप में अधिक पाए जाने के कारण दवा का सैंपल फेल हुआ था।
प्रार्थियों ने सिरमौर जिला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश को प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को जब्त किए गए कोल्ड बेस्ट सिरप में से अतिरिक्त सैंपल लेने की इजाजत दी थी। ड्रग इंस्पेक्टर के आवेदन के अनुसार सरकारी एनालिस्ट ने दवा में पाई गई डाई एथिलीन ग्लाइकोल टेस्टिग के लिए पर्याप्त नहीं थी। इसलिए अतिरिक्त सैंपल लेने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई गई थी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर के आवेदन को स्वीकार करते हुए सैंपल लेने के आदेश दिए थे। दंडाधिकारी ने प्रार्थियों की आपत्तियों को भी खारिज कर दिया था जिसके 11 मार्च को लिए गए सैंपल की 20 बोतलों को टेस्टिंग के लिए न भेजने व 26 फरवरी को लिए गए सैंपल की केवल चार बोतलों को ही टेस्टिंग के लिए भेजे जाने की गुहार लगाई थी। हालांकि दंडाधिकारी ने केवल चार बोतलें ही जांच के लिए खोलने की इजाजत दी थी परंतु यह भी स्पष्ट किया था कि सैंपल नाकाफी होने की सूरत में अन्य 20 बोतलें खोली जाएं। प्रार्थियों ने इन आदेश को हाईकोर्ट में दो चुनौती दी थी जिन्हें न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने खारिज कर दिया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 10 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 21 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 16 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए