शादी के लिए सजी कार से 1920 बोतल नशीली दवा जब्त

अररिया (बिहार)। पुलिस ने शादी के लिए सजाई गई एक स्कार्पियो से 1920 बोतल नशीली दवा बरामद की है। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। नशीली दवा की यह खेप पूर्णिया से जोकीहाट ले जाई जा रही थी। स्कार्पियो से बरामद दस्तावेज के आधार पर पता चला है कि यह कार बर्दवान जिला के अराफात नामक व्यक्ति की है। कार में जोकीहाट निवासी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है। नगर थाना के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शादी के लिए सजी एक स्कॉर्पियो में नशीली दवा की खेप पूर्णिया से अररिया की ओर सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाके पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया तो उसका चालक स्कार्पियो को खड़ी कर भाग गया। कार की तलाशी में कई कार्टन मिले। कार्टन के अंदर 1920 बोतल एस कफ ब्रांड की नशीली दवा की बोतलें पाई गई। बरामद दस्तावेज के आधार पर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए