हार्डवेयर की दुकानों पर सेनेटाइजर की बिक्री, औषधि विभाग की रेड 

गुरुग्राम। कोरोना-19 की महामारी के चलते जहां डॉक्टर, पुलिस, कैमिस्ट दिन-रात जनता की सेवा के लिए अपना सब-कुछ दांव पर लगाकर जनहित में सेवा हेतु प्रतिबद्ध दिख रहे हैं, वहीं कई ऐसे व्यापारी भी सामने आए जिनका दवा व्यापार से दूर-दूर तक कोई भी लेना-देना नहीं था। बहती गंगा में डुबकी लगाकर रातों रात धनकुबेर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्हें कोई भी जोखिम उठाना पड़े तो क्या हर्ज है। इसकी भनक गुरुग्राम के औषधि निरीक्षण अधिकारी अमनदीप को मिली जिसका पूरा विवरण औषधि प्रशासन मुख्यालय पंचकूला में दिया गया। वहां से टीम बनाकर सीनियर कंट्रोल ऑफीसर राकेश दहिया के नेतृत्व में अमनदीप चौहान, दिनेश राणा, संदीप हुड्डा तथा संदीप घालियान ने एक साथ हरियाणा टूल्स, बजरंग इलेक्ट्रिकल, प्रिया सेल्स कारपोरेशन, भोजराज एंड संस, रामावत हार्डवेयर एंड मिल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया तो वहां पर से बड़ी मात्रा में सैनिटाइजर बेचने के लिए उपलब्ध पाए गए। इन्हें बेचने के लिए ड्रग्स लाइसेंस की निहायत ज़रूरत होती है। अत: औषधि प्रशासनिक टीम ने जब इन सैनिटाइजर को बेचने के लिए ड्रग लाइसेंस मांगा तो हार्डवेयर के दुकानदार हक्के-बक्के रह गए। औषधि प्रशासनिक टीम ने जहां सेनेटाइजऱ के सैम्पल भरे वहीं, फार्म 16,17 पर ड्रग्स एन्ड कॉस्मेटिक अधिनियमों के तहत कार्रवाई दर्ज की।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 17 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची