हिसार का चर्चित ड्रग ऑफिसर फिर सस्पेंड, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रचलित केस में हुई कार्रवाई

हिसार। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हिसार के चर्चित ड्रग ऑफिसर सुरेश चौधरी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। रिश्वत मांगने के आरोप में उन्हें को एक बार फिर से सस्पेंड कर दिया गया है। हेल्थ विभाग के एसीएस की तरफ से इस बारे आदेश जारी किए गए है। जारी आदेशों के अनुसार सुरेश चौधरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस द्वारा चार्जशीट पेश किए जाने और काेर्ट में आरोप तय होने पर दोबारा से सस्पेंड किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले सुरेश चौधरी को मुख्य कार्यालय में ज्वाइनिंग दे दी गई थी।

सुरेश चौधरी, उसके ड्राइवर और चपरासी पर मेडिकल की दुकान का लाइसेंस बनवाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और 40 हजार में सौदा तय होने के आरोप लगे थे। सिरसा की विजिलेंस टीम ने सुरेश चौधरी के ड्राइवर और चपरासी को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस दौरान सुरेश चौधरी फरार हो गया था। इसके बाद सुरेश चौधरी को विभाग की ओर से सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अदालत से जमानत मिलने पर विभाग ने मुख्यालय स्तर पर ज्वाइन करवा दिया था।

शिकायतकर्ता रामबिलास जांगड़ा, जिससे मांगी गई रिश्वत

गौरतलब है कि रामायण के रामबिलास जांगड़ा ने केमिस्ट की दुकान के लाइसेंस के लिए ड्रग विभाग में आवेदन किया था। इस दौरान पहले तो ड्रग ऑफिसर ने उसे कार्यालय बुलाया। लेकिन वह खुद वहां नहीं मिला, उसका पियून या ड्राइवर वहां मिलता था। पियून ने कहा था कि इस काम की एवज में उसे एक लाख रुपये देने होंगे। मामले में रामबिलास ने बताया था कि बाद में 40 हजार रुपये में सौदा तय हो गया था।

इस मामले में काम करने वाले जवाब दो हिसाब दो संस्था से राजीव सरदाना ने बताया था कि उन्होंने विजिलेंस के पंचकूला मुख्यालय से संपर्क किया और उन्हें मामले के बारे में जानकारी दी गई थी। उनसे किसी बाहरी जिले की विजिलेंस टीम को भेजने का अनुरोध किया। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर सुमित और चपरासी रामपाल को रंगे हाथों पकड़ा था।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन