हेल्थ पर बेहद कम खर्च करता है भारत

नई दिल्ली। विश्वभर में जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे नंबर पर गिना जाने वाला भारत हेल्थ पर खर्च करने में काफी पिछड़ा हुआ है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ हेल्थ इंटेलिजेंस की ओर से जारी की गई नैशनल हेल्थ प्रोफाइल में यह बात सामने आयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार देश में डॉक्टरों की उपलब्धता न के बराबर है। इस मामले में भारत दुनिया के कई पिछड़े मुल्कों नेपाल, भूटान और श्रीलंका से भी पीछे है। देश के ग्रामीण इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
नैशनल हेल्थ प्रोफाइल में सामने आया है कि भारत अपनी त्रष्ठक्क का एक फीसदी हिस्सा बमुश्किल सेहत पर खर्च करता है, जबकि भूटान अपनी 2.5 फीसदी, श्रीलंका 1.6 फीसदी और नेपाल 1.1 फीसदी खर्च सेहत पर खर्च करते हैं। इस रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्व एशिया के 10 देशों को शामिल किया गया था जिसमें मॉलदीव पहले नंबर पर है जो अपनी त्रष्ठक्क का 9.4 फीसदी लोगों की सेहत पर खर्च करता है। हालांकि सरकार देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख का हेल्थ कवर देने जा रही है। 2025 तक भारत का लक्ष्य है कि त्रष्ठक्क के 2.5 फीसदी हिस्से को पब्लिक हेल्थ एक्सपेंस पर खर्च किया जाए।
फिलहाल सरकार हर साल प्रति व्यक्ति की सेहत पर 1 हजार 112 रुपये ही खर्च कर पाती है। साल 2009-10 तक प्रति व्यक्ति सेहत पर खर्च सिर्फ 621 रुपये था जो बढक़र 1,112 हो गया है।  भारत में 11 हजार 82 लोगों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए मात्र 1 ऐलोपैथी डॉक्टर है। दिल्ली में 2 हजार 203 लोगों पर 1 ऐलोपैथी डॉक्टर है। सबसे बदतर स्थिति बिहार में है जहां 28 हजार 381 लोगों पर 1 डॉक्टर है। मलेरिया से होने वाली मौतों में कमी आयी है। 2016 में जहां मलेरिया से 331 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2017 में यह आंकड़ा घटकर 104 हो गया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई