हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर पर रेड, 952 रुपये वाला इंजेक्शन 3600 में बेचने पर किया सील

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश )। हॉस्पिटल में खुले हुए मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई है। यहां बाजार में 952 रुपये में बिकने वाला इंजेक्शन 3600 में बेचा जा रहा था। औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

शहर के एक हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर से 952 रुपये वाला इंजेक्शन मरीजों को 3600 रुपये में बेचा जा रहा था। शिकायत के बाद औषधि निरीक्षक ने अस्पताल पहुंच कर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इस पर स्टोर पर उपलब्ध दवाओं को जब्त करते हुए मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने बताया कि फतहाबाद में सुमन हॉस्पिटल संचालित है। एक तीमारदार ने शिकायत दी कि अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन जिसकी बाजार में कीमत 952 रुपये है, उसके भर्ती मरीजों से 3600 रुपये लिए जा रहे हैं।

सभी इंजेक्शन जब्त कर लिए

औषधि विभाग की टीम ने जांच की तो अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर में मोरोपेनम, मोरोटरेक्स, मेरोरिन और मरोस इंजेक्शन का भंडार मिला। इनकी एमआरपी 3600 से 3350 रुपये पाई गई। जबकि यही इंजेक्शन बाजार में 952 रुपये में जीएसटी हटाकर बेचे जा रहे हैं। इस बारे में स्टोर संचालक से बिल दिखाने के लिए कहा गया तो वह कोई बिल नहीं दिखा पाए। इस पर अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध सभी इंजेक्शन जब्त कर लिए गए हैं।

मेडिकल स्टोर अग्रिम आदेश तक सील

औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया है। वहीं, संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। निरीक्षक ने बताया कि इस बारे में उत्तर प्रदेश प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट को भी शिकायत भेजी गई है।

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश