होम्योपैथी दवा में मिली एलोपैथिक 

जयपुर। सेठी कॉलोनी स्थित एकमात्र सरकारी ड्रग टेस्टिंग लैब में होम्योपैथिक दवा की जांच के दौरान सर्वे सैम्पल में फेल और फिर लीगल सैम्पल में पास करने का मामला सामने आया है। इससे लैब में की जा रही दवाओं की जांच पर सवालिया निशान लग गया है। मामला निर्माता कंपनी पटना की रिनोविजन एक्सपोर्ट के सेक्स पावर बढ़ाने वाली विगोरा -2000, विगोरा हाईपावर, विगोरा-5000 तथा विगोरा 5 एक्स का है, जिनकी जांच में सिडेनोफिल सिट्रेट पाया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि जयपुर की ड्रग टेस्टिंग लैब ने टीएलसी जांच में सिडेनोफिल अनुपस्थित और एचपीएलसी से करने पर सिडेनोफिल मौजूद होना बताया। एक ही लैब से दो अलग-अलग रिपोर्ट आने पर विभाग ने कोर्ट के जरिए देश की राष्ट्रीय स्तर की सेन्ट्रल ड्रग टेस्टिंग लैब (सीडीएल) कोलकाता में नमूना भेजकर जांच कराने पर सिडेनोफिल घटक मिला है। इस तरह की लापरवाही का मामला सामने आने के बाद सरकार ने संबंधित व्यक्ति को चार्ज शीट देने की तैयारी कर ली है।
जानकारी अनुसार विभाग के निर्देश पर जयपुर की फिल्म कॉलोनी स्थित राजकुमार मेडिकल एजेंसी से पिछले साल 13 फरवरी को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सिन्धु कुमारी ने संदेह के आधार पर होम्योपैथिक दवाओं के नमूने लेकर सिडेनोफिल सिट्रेट मात्रा की जांच करने के लिए लिखा गया था। लैब में टीएलसी विधि से जांच कर सिडेनोफिल नहीं होना बताया। बाद में उप-निदेशक की ओर से एचपीएलसी विधि से जांच करने पर सिडेनोफिल पाया गया। रिपोर्ट विरोधाभासी होने की वजह से कोर्ट के जरिए सैन्ट्रल ड्रग टेस्टिंग लैब कोलकाता में भेजने पर जांच में सिडेनोफिल मिला। इस बारे में एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ.अजीत सिंह व मेडिसन के डॉ. पुनीत सक्सेना का कहना है कि सिडेनोफिल एलोपैथिक है और होम्योपैथिक में मिलाना मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। इससे हार्ट अटैक, आंखों की रोशनी पर असर तथा सीने व फेफड़े में संक्रमण हो सकता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर कम या बढऩे पर मौत तक हो सकती है।
ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि जयपुर की सेठी कॉलोनी स्थित एक ही ड्रग टेस्टिंग लैब में सर्वे व लीगल सैम्पल की अलग-अलग जांच रिपोर्ट मिली थी। सही-गलत की पुष्टि करने के लिए सीडीएल कोलकाता में जांच के लिए भेजे गए नमूने में सिडेनोफिल पाया गया है। इंडियन फार्माकॉपिया के अनुसार इसकी जांच के लिए एचपीएलसी तरीका सही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी