होम्योपैथ दवा के केमिकल से शराब बनाने का सामान किया जब्त

सहतवार। होम्योपैथ दवा के केमिकल से शराब बनाने का भंडाफोड़ गया है। बता दें की एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम छोटकी खोरौली में अर्द्धनिर्मित मकान से छापा मारकर होम्योपैथ दवा के केमिकल से बने 180 एमएल की 220 शीशी व शराब बनाने का समान बरामद किया। सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार व सीओ बांसडीह अशोक द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

सहतवार थानाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव को रविवार को दिन में करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि छोटकी खोरौली में सन्तोष मौर्या के अर्द्धनिर्मित मकान में चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब का निर्माण हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और छापा मारा। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने दौड़ाकर दो को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान संतोष मौर्य व अरुण वर्मा के रूप में हुई। मौके से 180 एमएल की 230 शीशी शराब, 150 खाली शीशी व ढक्कन, 30 बोतल होम्योपैथिक दवा केमिकल की खाली शीशी, 250 ग्राम नौसादर, एक किलो यूरिया पानी के बाल्टी, रंग का डिब्बा व शराब बनाने का अन्य सामान बरामद हुआ।

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती