1 अक्टूबर से चिकित्सा उपकरणों की सभी श्रेणियों पर लागू होगा नियमन

DCGI: भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI)  राजीव सिंह रघुवंशी ने एक नई घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से चिकित्सा उपकरणों (Medical Devices)  की सभी श्रेणियों पर नियमन लागू होगा। चिकित्सा उपकरणों की सभी श्रेणियों का मतलब चारों श्रेणियों (A, B, C, and D) से है ये चारों श्रेणियां नियमन के दायरे में आ जायेगी जिससे गुणवत्ता नियंत्रण में मदद मिलेगी।

औषधि निर्यात प्रोत्साहन परिषद की ओर से हैदराबाद में आयोजित एक प्रदर्शनी में शामिल होने आए रघुवंशी ने मीडिया कर्मियों  से कहा कि सभी तरह के चिकित्सा उपकरणों के नियमन दायरे में आने से इनके उत्पादन में गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

केवल दो श्रेणियों (A और B) के चिकित्सा उपकरण ही नियमन के दायरें में : DCGI

भारत के औषधि महानियंत्रक राजीव सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि फिलहाल तो केवल दो श्रेणियों (ए एवं बी) के चिकित्सा उपकरण (Medical Devices) ही नियमन के दायरे में रखे गए हैं। वहीं सी एवं डी श्रेणियों के चिकित्सा उपकरण नियमन के बाहर रखे गए हैं। राजीव सिंह रघुवंशी ने कहा, चिकित्सा उपकरणों को हम चार श्रेणियों में विभाजित कर रहे हैं। इनमें से दो श्रेणियां तो पहले से ही अधिसूचित हैं। बची हुई दो श्रेणियां भी 1 अक्टूबर  2023 से नियमन के दायरे में आ जायेंगी।

 26 अप्रैल को राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 को मंजूरी मिली 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चिकित्सा उपकरणों (Medical Devices)  की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 26 अप्रैल को राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 को मंजूरी प्राप्त हुई थी। साल 2020 में भारत का चिकित्सा उपकरण बाजार करीब 11 अरब डॉलर था और इसकी वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी 1.5 प्रतिशत होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- नर्स के साथ इंटीमेट होने के चक्कर में गई मरीज की जान

 

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 21 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज