1,000 कफ सिरप की बोतलों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

संबलपुर। ओडिशा के संबलपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए 1,000 कफ सिरप की बोतलों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को  एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इन चार आरोपियों में दो आऱोपी आदतन अपराधी बताया जा रहे हैं। ये पहले भी नशे कारोबार में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

दो प्लास्टिक बैग से 1,000 बोतल कफ सिरप जब्त

इस मामले की जानकारी देते हुए संबलपुर सदर एसडीपीओ प्रदीप कुमार साहू ने बताया है कि बुधवार की शाम जब अईंठापाली पुलिस की एक टीम गश्त पर निकली थी, उसी दौरान एक विश्वसनीय सूत्र के द्वारा कफ सिरप कारोबार के बारे में सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- मरीजों और रिश्तेदारों ने हिंसक व्यवहार किया तो डॉक्टर नहीं करेंगे इलाज

इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने ने एक ऑटोरिक्शा को रोककर तलाशी ली और उसमें लदे दो प्लास्टिक बैग से एक हजार बोतल कफ सिरप जब्त किया। पुलिस ने ऑटोरिक्शा में सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों को  हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया और पूछताछ के बाद गुरुवार के दिन चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान 

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान कुछ इस कदर है-

1: गौरी साहा, दलेईपाड़ा, संबलपुर

2: रिंकी सिंह, दलेईपाड़ा, संबलपुर

3: सुरेश परिडा, तंअलापाड़ा, संबलपुर

4: राकेश सिंह, उलुंडा, सोनपुर जिला

 

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी