अमेरिका के लिए 17 दवा कंपनियों को दवा कीमतें कम करने को कहा

मुंबई। अमेरिका के लिए 17 दवा कंपनियों को दवा कीमतें कम करने के लिए कहा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनियों के सीईओ को इस संबंध में पत्र भेजकर तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है। एली लिली, सनोफी, रेजेनरॉन, मर्क एंड कंपनी, जॉनसन एंड जॉनसन और एस्ट्राजेनेका आदि को पत्र भेजे हैं। इनकी प्रतियां ट्रंप के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी नागरिक ब्रांडेड दवाओं के लिए अन्य देशों से तीन गुना अधिक कीमतें चुका रहे हैं। ट्रंप प्रशासन अपने पास मौजूद हर उपाय का इस्तेमाल करेगा। ट्रंप ने अपने पत्र में कंपनियों से दवा उत्पादों में मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) की कीमतों को शामिल करन की बात कही। वहीं, नई दवाओं के लिए ऐसी कीमतों की गारंटी देने के लिए कहा है। ट्रंप ने दवाओं के मूल्य में कमी की बाध्यकारी प्रतिबद्धता जताते हुए 29 सितंबर तक पत्र का जवाब मांगा है।

बता दें कि भारत अमेरिकी नागरिकों की दवा की 47 फीसदी जरूरत पूरी करता है। जाहिर है टैरिफ से दवाएं तत्काल महंगी हो जाएंगी। इससे आम जनता में ट्रंप प्रशासन को लेकर नाराजगी बढ़ेगी। इसलिए ट्रंप पहले ही एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट