24 घंटे खुले रहेंगे जेनेरिक दवा स्टोर

शिमला। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में जेनेरिक दवा स्टोर को 24 घंटे खुला रखने का आदेश दिया है। अब मरीजों को 24 घंटे नि:शुल्क जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी आयुॢवज्ञान चिकित्सा संस्थान शिमला में नवम्बर, 2015 से कार्यरत नि:शुल्क जैनेरिक औषधि केंद्र द्वारा अभी तक विभिन्न बीमारियों के लिए लगभग 3 लाख मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि नि:शुल्क जैनरिक औषधि केंद्र प्रतिदिन 24 घंटे खुला रहेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिसूचित सभी दवाइयां मरीजों को नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी और ये दवाइयां इंडोर तथा आऊटडोर सभी मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में नए सुधार किए जा रहे हैं। राज्य सरकार सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ढांचागत विकास व चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को देखना चाहती है और इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। आई.जी.एम.सी. के अगर जेनेरिक स्टोर की बात की जाए तो यहां पर प्रदेशभर के मरीज नि:शुल्क दवाइयों का फायदा उठा रहे हैं। आई.जी.एम.सी. में एक तरफ मरीजों को जेनेरिक दवाइयां मिल रही हैं तो दूसरी ओर डिस्पेंसरी से नि:शुल्क दवाइयां मिल रही हैं। कुछेक दवाइयां होती हैं जोकि मरीजों को यहां नहीं मिल रही हैं। कुछ प्रतिशत दवाइयां तो मरीज सिविल सप्लाई की दुकानों से भी खरीद सकते हैं। प्रशासन अन्य जिलों में भी जेनेरिक स्टोर खोलने की सोच रहा है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत