3 करोड़ की नशीली दवाओं की खेप बरामद

लुधियाना। चेत सिंह नगर में जालंधर पुलिस की दबिश ने लुधियाना पुलिस के खुफिया तंत्र को फेल कर दिया है। कुल 3.01 करोड़ रुपये कीमत की नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। इनमें 2.01 करोड़ रुपये की एनडीपीएस केस के तहत और एक करोड़ रुपये की ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान लुधियाना ड्रग डिपार्टमेंट की सहायता ली गई है। दरअसल पुलिस ने लुधियाना के ड्रग विभाग को सूचित किया तो जोनल लाइसेंसिंग अथारिटी कुलविंदर सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर, संदीप कौशिक, अमित लखन पाल, रविंद्र कुमार और गुरप्रीत सिंह सोढ़ी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पार्षद और आरोपित विकास बंसल के एक रिश्तेदार की मौजूदगी में चारों कमरों की तलाशी ली। वहां ढेरों बाक्स बरामद हुए। पुलिस ने वहां से 26.07 लाख गोलियां, 2.34 लाख कैप्सूल तथा 1149 सिरप बरामद किए। इसके अलावा ड्रग विभाग ने 11.49 लाख गोलियां 10 हजार टीके और छह हजार सिरप ड्रग व कास्मेटिक एक्ट के तहत जब्त किए हैं। साथ ही घर के चारो कमरों को सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपित अपने घर से छह साल से नशीली दवाओं का नेटवर्क चला रहा था और पुलिस को उसके बारे में भनक तक नहीं लगी। यह बरामदगी शहर के भीड़-भाड़ वाले चेत सिंह नगर में 14 घंटे तक चली सर्च के बाद हुई। आरोपित ने अपने घर के चार कमरों को नशीली दवाओं का गोदाम बना रखा था। आरोपित की पहचान विकास बंसल उर्फ बंटी के रूप में हुई है। वह रेड के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई