3.60 लाख की नशीली सिरप जब्त, मारुति सहित तीन गिरफ्तार

सूरजपुर। बसदेई पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों का जखीरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रकरण में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद की गई नशीली दवाइयों की कीमत 3.60 लाख रुपए बताई गई है।
सूरजपुर सीएसपी डीके सिंह ने बताया कि जिले के पुलिस कप्तान जीएस जायसवाल के द्वारा जिले के समस्त थाना और चौकियों को निर्देशित किया गया था कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके लिए चलाए गए अभियान के तहत बसदेई पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सिंह को सूचना मिली थी कि सिल्वर कलर की मारुति ओमनी कार में भारी मात्रा में नशीली दवाइयों का जखीरा डाल्टनगंज से ग्राम सिरसी में बिक्री के लिए आ रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस कप्तान से मार्गदर्शन लेकर कार्रवाई की गई और घेराबंदी करने के बाद सिल्वर कलर की मारुति ओमनी क्रमांक जेएच 01 डीडी 8612 को धर दबोचा। इस वाहन में 1200 नग आनरेक्स नशीली कफ सिरप 10 पेटियों में बंद थी और उसकी बाजारी कीमत तीन लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। इसे बरामद कर लिया गया है। इस मामले में कार में सवार राही खान ग्राम सिरसी बसदेई, सलीम अंसारी निवासी बिशुनपुरा चौनपुर डाल्टनगंज और इमरान अंसारी थाना भवनाथपुर गडवा को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपितों द्वारा झारखंड से नशीली दवाइयां लाई गई थी। इस अवैध कारोबार में शामिल आरोपितों ने धंधे में शामिल कुछ और लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हंै। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

Related Posts

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

मुंबई। खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी मिल गई है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नई दवा सुनहार्बो (असुन्डेक्सियन) को मंजूरी…

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

हैदराबाद। पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की है। बायोटेक स्टार्टअप पॉपवैक्स ने घोषणा की है कि वह विशेष रूप से तैयार की गई मैसेंजर कैंसर वैक्सीन बनाएगा। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 13 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट