महिला को गलत इंजेक्शन लगाने पर 3 डॉक्टर फंसे

बिलारी, मुरादाबाद (उप्र)। महिला को गलत इंजेक्शन लगाने पर 3 डॉक्टरों समेत चार पर केस दर्ज हुआ है। कटघर थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल में गर्भवती महिला का गलत ऑपरेशन किया गया। इससे उसे लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

एकता विहार दक्षिणी निवासी शाइस्ता पत्नी शमशाद ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि गर्भावस्था के दौरान तीन आशा कार्यकर्ता उन्हें प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गई थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका गलत ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद उन्हें लगातार स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। आरोप है कि जब उन्होंने ऑपरेशन को लेकर आपत्ति जताई तो अस्पताल से जुड़े लोगों ने धमकाया। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पीडि़ता ने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की मांग की। चिकित्साधिकारी द्वारा पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया। एसएसपी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी