30 शहरों में रेड, करोड़ों की घटिया कॉस्मेटिक्स जब्त

नई दिल्ली। दवा नियामक सीडीएससीओ ने दिल्ली समेत देश के आठ राज्यों के 30 शहरों में छापेमारी कर करोड़ों रुपए के घटिया कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स जब्त किए हैं। इनमें स्टेम सेल से तैयार क्रीम समेत कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हैं। वहीं, कुछ ऐसे विदेशी प्रोडक्ट्स भी मिले हैं, जिन्हें लाने के लिए इम्पोर्ट लाइसेंस भी नहीं लिया गया।
 ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉ.एस. ईश्वर रेड्डी ने बताया कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की 150 सदस्यीय टीम ने देशभर में संदिग्ध कॉस्मेटिक्स निर्माताओं की मेन्युफैक्चरिंग यूनिटों में छापेमारी शुरू की थी।  दो दिन में अब तक दो करोड़ रुपए से ज्यादा के कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स जब्त किए जा चुके हैं। इनमें ओरल ग्लटेथिओन, बोट्यूलिनम टॉक्सिन इंजेक्शन, कोलेजन पाइर्यूवेट, हेयर सीरम, एंटी हेयर लॉस सॉल्यूशन, स्किन पील सहित सैकड़ों प्रोडक्ट शामिल हैं। ओरल ग्लटेथिओन जहां कैंसर के मरीज, मोतियाबिंद, अस्थमा, हृदय रोगी इस्तेमाल करते हैं, वहीं, बोट्यूलिनम टॉक्सिन इंजेक्शन मांसपेशियों के संकुचन को दूर करने, पसीना ज्यादा आने आदि परेशानियों में इस्तेमाल होता है। जबकि, कोलेजन पाइर्यूवेट प्रोटीन की कमी को दूर करने में इस्तेमाल होता है। रेड्डी ने कहा कि सीडीएससीओ को कॉस्मेटिक्स में निर्माताओं द्वारा प्रतिबंधित तत्व इस्तेमाल करने के बारे में सूचना मिली थी। पड़ताल के बाद सीडीएससीओ ने छापेमारी की है। कई लाइसेंस लिए बिना कॉस्मेटिक्स बनाकर बेच रहे थे। इनके निर्माण में सेहत से जुड़े मापदंडों का पालन नहीं हो रहा था। देश में कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स का बाजार सालाना करीब 15 हजार करोड़ रुपए का है।

Related Posts

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद