358 नशीली दवाइयों की शीशी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भिवाड़ी पुलिस की डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाही करते हुए नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 358 नशीली दवाओं की शीशी बरामद हुई है। साथ ही इन नशीली दवाइयों की तस्करी में काम में आने वाली एक हुंडई कार को भी जब्त किया है।

हरियाणा से नशीली दवाइयों की सप्लाई 

जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा से लाकर चौपानकी ईलाके में नशीली दवाई ONEREX COUGH SYRUP की सप्लाई करते थे। डीएसटी प्रभारी दारासिंह ने बताया कि डीएसटी टीम के साथ औद्योगिक क्षेत्र चौपानकी में गश्त की जा रही थी। इस दौरान जोडिया मेव कट के सामने एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। इसके आसपास दो लोग घूम रहे थे। पुलिस को देख कर दोनों व्यक्ति आनन फानन में ही गाड़ी में बैठकर जाने लगे। पुलिस को इन दोनों पर जब शक हुआ तो उन्होंने इन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों में  एक ने पुलिस को अपना नाम जोड़ियां मेव का रहने वाला जैकमदीन पुत्र कारीगर और दूसरे ने अपना नाम ढिढारा तावडू का रहने वाला शौकीन पुत्र शेर मोहम्मद होना बताया। शक होने पर पुलिस ने जब गाड़ी को चेक किया तो गाडी की डिग्गी में एक प्लास्टिक के बोरे के अन्दर ONEREX COUGH SYRUP 100ML वाली दवाइयों की भरी हुई कुल 358 शीशी मिलीं। जिनकी जांच के लिए मौके पर ही औषधि नियन्त्रण अधिकारी को अलवर से बुलाया गया।

इन दवाओं को बिना लाइसेंस बेचना अपराध 

औषधि नियन्त्रक अधिकारी विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी जैकमदीन और शौकीन के कब्जे में मिली शीशी की जांच की गई ये दवाइयां प्रतिबंधित है। अपनी जांच रिपोर्ट में उन्होंने बताया की प्रत्येक शीशी में कोडीन फोस्फेट नार कोटिक घटक मौजूद है, जो कि NDPS CATEGORY में आता है। जिसका दुरूपयोग नशे के रूप में किये जाने की सम्भावना रहती है। इन दवाइयों को बिना लाइसेंस रखना या बेचना NDPS ACT के तहत दण्डनीय अपराध है।

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों के द्वारा जेनेरिक दवा नहीं लिखने के मामले में केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी