पटना (बिहार)। नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि टीवी टावर के पास नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम ने मौके से 4 लोगों को 415 पीस नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ पर दवा मंडी स्थित यूनिक फार्मा दुकान और गोदाम में रेड की। यहां से 5,500 पीस नशीले टैबलेट जब्त किए। साथ ही 3,875 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मौके से 2 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

दवाओंं की कीमत का हो रहा आकलन

कुल 4,290 पीस नशीले इंजेक्शन और 5,544 नशीले टेबलेट बरामद किए हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। गोदाम मालिक की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। बरामद दवाइयों की कीमत का आकलन किया जा रहा है।