72 दवा कंपनियों के सैंपल फेल मिले, लाइसेंस सस्पेंड

सोलन (हप्र)। फार्मा हब बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में तैयार दवाइयां मानकों पर खरी नहीं उतर पाने पर 72 कंपनियों के दवा लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं।
हिमाचल दवा नियंत्रण विभाग ने इन दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इनके अलावा, एक कंपनी का उत्पादन लाइसेंस रद्द कर दिया है। चार मामलों में उत्पाद का दोबारा परीक्षण होना है। वहीं चार अन्य मामलों में विभाग की ओर से कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक कंपनी ने उत्पादन बंद कर दिया है। उप दवा नियंत्रक बद्दी मनीष कपूर ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश तथा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के नियमों के अनुसार अप्रैल 2019 से मार्च 2020 की अवधि में देश में निर्मित दवाओं के 13 हजार 610 नमूने एकत्र किए गए। परीक्षण के बाद इनमें से 398 गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए।
उन्होंने कहा कि इन 398 दवा नमूनों में से 82 हिमाचल में स्थापित दवा कंपनियों के थे। निरीक्षण कर्मियों को निर्देश हैं कि वे समय-समय पर कंपनियों का निरीक्षण करें। ऐसी दवा कंपनियों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिनकी दवाओं के नमूने गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए। वित्त वर्ष 2018-19 में 123 दवाओं के नमूने गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए थे। उधर, कालाअंब में डिजिटल विजन कंपनी को पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके अलावा लाइफ विजन हेल्थकेयर, सपास रेमेडीज, आईबीएन हब्र्स, टेरेस, जीडीएस, थियोन, लिगन फार्मास्यूटिकल, सनवेट, एचएल हेल्थकेयर, टेरेंट फार्मा, एलिन, टाइटेंज, सिपला, वी लैबोरेट्रीज, मेडिपोल, स्कॉट एडिल, बोफिन बायोटेक, अलगेन हेल्थकेयर, सिंबोसिस फार्मास्यूटिकल और अथिनज लाइफ साइसेंज आदि कंपनियों पर भी कार्रवाई हुई है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 12 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 20 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत