मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर 78 प्रकार की दवाइयां जब्त

किशनगंज (बिहार)। मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर 78 प्रकार की दवाइयां जब्त की हैं। कोचाधामन प्रखंड के डे-मार्केट चौक डेरामारी स्थित अवैध दवा दुकान पर यह कार्रवाई की गई। काफी मात्रा में फिजिशियन सैंपल जब्त किए हैं।

यह है मामला

औषधि विभाग ने डे-मार्केट चौक डेरामारी स्थित अवैध दवा दुकान पर छापेमारी की। इस छापेमारी में कुल 78 प्रकार की दवाएं जब्त की गई है। इनकी अनुमानित कीमत दो लाख से अधिक आंकी गई है। इसके अलावा भारी मात्रा में फिजिशियन सैंपल भी जब्त किए हैं। टीम ने मो.जाकिर आलम नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से संचालित दवा दुकान पर छापेमारी की।

औषधि निरीक्षक संजय कुमार पासवान ने बताया कि शेड्यूल एच के अलावा भारी मात्रा में फिजिशियन सैंपल भी बरामद किए हैं। जब्त दवाइयों की सूची बनाई गई है। दवा सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही दुकानदार पर मामला दर्ज किया जाएगा। इस कार्रवाई में कोचाधामन पुलिस बल के जवान भी शामिल थे।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस