गोदाम पर रेड कर 50 लाख का कफ सीरप जब्त

एटा (उत्तर प्रदेश)। गोदाम पर रेड कर 50 लाख का कोडिनयुक्त कफ सीरप जब्त किया है। अलीगंज क्षेत्र में पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने यह कार्रवाई की। यह खेप गांव नगला बनी में एक तंबाकू के गोदाम में रखी गई थी। कार्रवाई में 47 पेटियां कफ सीरप बरामद हुई हैं। चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के तार ड्रग सरगना शुभम जायसवाल से जुड़े बताए जा रहे हैं।

यह है मामला

गुप्त सूचना पर आगरा की नारकोटिक्स टीम अलीगंज थाने पहुंची। फोर्स ने गांव को घेराबंदी कर ली। पुलिस ने तंबाकू के गोदाम में छापा मारा। मौके पर कफ सीरप की भारी खेप रखी मिली। छापेमारी के दौरान गोदाम में कुछ लोग काम कर रहे थे।

पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। टीम ने मौके से प्रमोद शाक्य, जितेंद्र यादव, जितेंद्र शाक्य और पंजाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने बताया कि वे लंबे समय से कफ सीरप की तस्करी कर रहे थे। आसपास के जिलों में दवा कारोबारियों तक इसकी आपूर्ति करते थे।

गिरफ्तार आरोपितों में एक रिटायर्ड फौजी भी शामिल है। बरामद कफ सीरप के रैपर पर ‘विंग’ कंपनी का नाम अंकित है। हालांकि बैच नंबर खरोंचे हुए पाए गए हैं। आशंका है कि यह सिरप नशे के अवैध कारोबार में इस्तेमाल किया जा रहा था। पकड़ी गई खेप की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई है। चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।  कफ सीरप की अवैध सप्लाई करने वाले सरगना शुभम के खिलाफ जांच जारी है। पुलिस को विभिन्न जिलों में माल की सप्लाई से जुड़े इनपुट मिले थे। इसी छानबीन में एटा का लिंक सामने आया। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस