ड्रग्स माफिया गिरोह से 895 सीलबंद नशीले इंजेक्शन बरामद

जयपुर (राजस्थान)। ड्रग्स माफिया गिरोह से 895 सीलबंद नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। सीएसटी टीम ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया। विद्याधर नगर क्षेत्र से ड्रग्स माफियाओं के इस गिरोह को दबोचा गया है।

यह है मामला

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि नशीले इंजेक्शन की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद सीएसटी की एक विशेष टीम गठित की। तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के आधार पर निगरानी शुरू की गई।

टीम ने विद्याधर नगर इलाके में दबिश देकर तीन लोगोंं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद अब्दूला शाह, प्रेम देवी तथा रेखा देवी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित नशेडियों को पाकावील इंजेक्शन में स्मैक की थोड़ी मात्रा मिलाकर गर्म कर इंजेक्शन लगाते थे। इससे नशा अधिक समय तक रहता है। साथ ही यह स्मैक की तुलना में सस्ता पड़ता है।

आरोपित मेडिकल स्टोर से सस्ते दामों पर इंजेक्शन खरीदते थे। वे कच्ची बस्ती और नालों के आसपास रहने वाले गरीब तबके के लोगों को निशाना बनाते थे। नाबालिग बच्चों से इंजेक्शन लगवाकर प्रति शीशी 150 से 200 रुपए में नशीले इंजेक्शन बेचने का खुलासा भी हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपितों के नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़