मेडिकल स्टोर पर रेड, भागा स्टोर संचालक

हनुमानगढ़। तलवाड़ा पुलिस व बीकानेर ड्रग इंस्पेक्टर ने मिलकर एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित 2200 टेबलेट व कैप्सूल बरामद किए है। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया। यह छापामार कार्रवाई कुछ दिन पूर्व नशीली दवाओं सहित पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद की गई है। आरोपी युवक के तार बीकानेर में जुड़े होने के बाद वहां पहुंची तलवाड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार तलवाड़ा एसएचओ रघुवीर सिंह बीका व बीकानेर ड्रग इंस्पेक्टर शेखर चंद्र चौधरी पीबीएम अस्पताल के सामने मानक मेडिकोज पर रेड करने पहुंचे। पुलिस को देखकर मेडिकल स्टोर संचालक भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। मौके से पुलिस को 2200 के लगभग कैप्सूल व टेबलेट बरामद हुई। उल्लेखनीय है कि टिब्बी पुलिस ने मांगीलाल पुत्र कानाराम मेघवाल से नशे में इस्तेमाल होने वाले 110 कैप्सूल बरामद कर एनडीपीएस में मामला दर्ज किया था। इसकी जांच तलवाड़ा एसएचओ रघुवीरसिंह कर रहे हैं। आरोपी को तीन दिन रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में आरोपी ने उसके तार बीकानेर से जुड़े होने की बात कबूली थी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ