कैमिस्ट शॉप चलाते धरा गया सरकारी कर्मचारी

हिसार। जिला ड्रग कंट्रोलर ने गांव डाटा में एक सरकारी कर्मचारी को मेडिकल स्टोर चलाते हुए पकड़ा है। आरोपी ईश्वर सिंह की मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के पद पर गांव तेलनवाली में पोस्टिंग है। आरोपी के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसका फार्मेसी का लाइसेंस रद्द करने के लिए स्टेट फार्मेसी काउंसिल को लिखा गया है। ड्रग कंट्रोलर अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि उन्हें गांव डाटा में दवाइयों का एक अवैध मेडिकल स्टोर होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने गांव डाटा में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल संचालक ईश्वर सिंह मौके पर ही मौजूद मिला। जब संचालक से मेडिकल का लाइसेंस मांगा तो वह किसी तरह के कागजात पेश नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए 32 तरह की अंग्रेजी दवाइयां जब्त कर संचालक के खिलाफ बिना लाइसेंस दवाइयां बेचने का केस दर्ज कर लिया। आरोपी ने लिखित एफिडेविट दिया कि वह सरकारी पद पर कार्यरत है और सितंबर में उसका लाइसेंस रद्द हो चुका है, इसके बावजूद वह दवाइयां बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए मामला स्टेट फार्मेसी व सिविल सर्जन को भेज दिया है।

Related Posts

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ। गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का मामला सामने आया है। आरोपी दो डॉक्टरों पर FIR दर्ज करवाई गई है। डुमरांव निवासी बालक को गलत…

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

लखनऊ (यूपी)। नकली दवाएं सीज करने का मामला प्रकाश में आया है।इनमें 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं हैं। आरोपी 45 फर्मों को नामजद किया गया है। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती