दबंगई दिखाने पर ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

सोलन। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल (सीडीएससीओ) कार्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर के विरुद्ध मिली शिकायत के बाद केंद्र सरकार ने उक्त अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।
गौरतलब है कि बरोटीवाला के रैडिको रैमीडीज फार्मा उद्योग ने केंद्र सरकार व लघु उद्योग भारती एवं हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन को एक लिखित पत्र भेजकर शिकायत की थी कि कुछ इंस्पेक्टर इस सुविधा को अपनी दुकान व दबंगई कर दवा निर्माताओं को धमकाने व डराने का कार्य कर रहे थे। यह अधिकारी अपने पद का रौब जमाता था और किसी भी फैक्टरी में घुस जाना, बंद कराने की धमकी देना, दुव्र्यवहार करना, नकली दवा का केस बनाकर नागरिकों में दवा निर्माण की छवि खराब करना इनकी आदत में शुमार होता जा रहा था। अब इस मामले के बाद अफसर की सारी कार्रवाई की जांच होगी और ऐसे अधिकारियों पर नकेल भी कसी जा सकेगी।
औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के रैडिको रैमीडीज उद्योग में जब सेंट्रल ड्रग इंस्पेक्टर कवियासन से कंपनी के लोगों ने परिचय मांगा तो इंस्पेक्टर से कंपनी संचालकों को ऐसी कई बातें सुनने को मिली, जिनका जिक्र ऊपर किया गया है। पिछले 13 वर्षों से मंधाला- बरोटीवाला में निर्माण कार्य कर रही प्रतिष्ठित दवा कंपनी ने केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को लिखित शिकायत भेजकर मदद की गुहार लगाई थी। पीडि़त उद्यमी ने कहा था कि इंस्पेक्टर कवियासन को नियमानुसार जांच करने का अधिकार है, जिसमे वह स्टेट ड्रग कंट्रोलर के इंस्पेक्टर के साथ ही यहां आ सकता था। यह भी जानकारी मिली है, उन्होंने इस से संबंधित कोई आवेदन स्टेट ड्रग कंट्रोलर को नहीं दिया था। उपनिदेशक सीडीसीएसओ बद्दी बीके सामंतरे ने कहा कि हमारे पास इस संदर्भ में शिकायत आई थी, जिसकी जांच के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली के निदेशक (प्रशासनिक) ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब विभागीय इनक्वारी हो रही है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए