मेदांता अस्पताल के डॉक्टर से मात्र 30 रुपए में इलाज 

नई दिल्ली। छोटे शहर और गांव के लोग भी अब मेदांता जैसे बड़े अस्पताल के डॉक्टरों से मात्र 30 रुपए में इलाज करा सकेंगे। छोटे शहरों से लेकर गांवों तक में चलने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के साथ मेदांता अस्पताल ने एक समझौता किया है। जल्द ही यह सेवा सीएससी पर शुरू हो जाएगी। सीएससी के सीईओ डीसी त्यागी का कहना है कि मेदांता अस्पताल के साथ करार के तहत सीएससी पर आने वाले मरीज मेदांता के डॉक्टरों की उपलब्धता के मुताबिक उनसे टाइम लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपना इलाज करा सकेंगे। बदले में मरीज को सिर्फ 30 रुपए देने होंगे।  वहीं, 100 रुपए में अपोलो के डाक्टर से भी दिखा सकते हैं।
त्यागी ने बताया कि मरीज सीएससी पर आकर 100 रुपए देकर अपोलो अस्पताल के डॉक्टर से इलाज करा सकते हैं। अपोलो अस्पताल के डाक्टर से दिखाने का चार्ज 100 रुपए हैं। यह चार्ज अस्पताल वाले तय करते हैं। उन्होंने बताया कि अपोलो अस्पातल के डाक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इलाज कराने का काम पहले से चल रहा है। मरीज को दिखाने के बाद अपोलो अस्पताल का पर्चा सीएससी से मिल जाता है। मरीज चाहे तो सीएससी पर ऑनलाइन दवा मंगा सकता है या फिर बाजार से खरीद सकता है। सीएससी पर जाकर मरीज होम्योपैथ एवं आयुर्वेद पद्धति से भी इलाज करा  सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के लिए उन्होंने पतंजलि से करार किया हुआ है। इसके तहत मरीज को इलाज के बदले 50 रुपए देने होते हैं। दवाई की खरीदारी उन्हें पतंजलि के स्टोर से करनी होती है। होम्योपैथ के लिए सीएससी की तरफ से पैकेज चलाया जा रहा है।  इस पैकेज के तहत मरीज 1000 रुपए देकर होम्योपैथ डॉक्टर से 8 बार दिखा सकता है। साथ ही मरीज को दवाई भी दी जाती है, जिसका कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची