डॉक्टर और फार्मा कंपनियों के रिश्तों पर सरकार की नजर

नई दिल्ली : दवा कंपनियों और डॉक्टरों गहरे होते रिश्तों का तोड़ केंद्र सरकार ने निकाल लिया है। मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट देकर प्रभावित करने का काम अब नहीं हो सकेगा। इसके लिए सरकार विशेष नियम बनाने जा रही है, जिसके तहत डॉक्टरों को कंपनियां सिर्फ 1000 रुपए तक के तोहफे ही दे सकेंगी। सरकार डॉक्टरों को कंपनियों की तरफ से छुट्टी के लिए हवाई टिकट, क्रूज यात्रा, कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले सेमिनार आदि पर पूर्ण रोक लगाने को लेकर गंभीरता बरत रही है। डिपार्टमेंट ऑफ फर्मास्युटिकल (डीओपी) इसके लिए यूनिफॉर्म कोड लाने की तैयारियों के अंतिम चरण में है। सभी दवा कंपनियों के साथ फर्मास्युटिकल क्षेत्र में काम करने वाले उपक्रमों पर नए प्रावधान के तहत नियम मान्य होंगे। साथ ही नए आदेश के दायरे में रा’यों के डॉक्टर, केमिस्ट और अस्पताल भी शामिल होंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से भी इस मुद्दे पर सलाह ले ली गई है। सूत्रों की मानें तो डीओपी की तरफ से एक बार आदेश पारित होने के बाद फिर यह पूरी तरह से लागू हो जाएगा। किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन होने पर सजा का प्रावधान है। जिसमें अपराध की गंभीरता के अनुपात में चेतावनी देने, जुर्माना लगाने से लेकर लाइसेंस कैंसिल करना भी शामिल है। प्रस्ताव में एक नैतिक कमेटी के गठन की सिफारिश की गई है। कमेटी का काम नियमों के उल्लंघन संबंधी शिकायतों की जांच करना रहेगा।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 16 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार