मेडिकल स्टोर का शटर काटकर दवा-नकदी चोरी

बदायूं (उप्र.)। जिला अस्पताल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर का शटर काटकर रात के समय चोर हजारों रुपए कीमत की दवाइयां व नकदी चुरा ले गए। अगले दिन सुबह मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस को वारदात की शिकायत दी। सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी मुहम्मद आसिम की जिला अस्पताल के पास दवाओं की दुकान है। रात लगभग नौ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया। दूसरे दिन सुबह जब मेडिकल स्टोर पहुंचा तो देखा कि शटर एक साइड से पूरी तरह उखड़ा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी तकरीबन 40 हजार की नकदी के अलावा एक पर्स भी नदारद मिला। पर्स में लगभग 15 हजार रुपए बताए गए हैं। आसिम का कहना है कि यह रकम एक दवा विक्रेता के एजेंट को देने के लिए रखी थी। इस वारदात में जो दवाइयां चोरी हुई हैं, उनकी कीमत का अंदाजा अभी नहीं लग पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

नई दिल्ली। ताकतवर एंटीबायोटिक दवाएं भी बेअसर होने लगी हैं। संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया पर इनका प्रभाव कम देखा जाने लगा है। ऐसे में गंभीर मरीजों का इलाज बड़ी चुनौती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views