डॉक्टरों की मनमानी के कारण सस्ती दवा बना एक सपना

ललितपुर। डॉक्टरों की मनमानी की वजह से अभी भी आम जनता तक सस्ती दवाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। जिसको लेकर कई बार चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई लेकिन होता कुछ दिन नहीं रहा है और मरीजों के लिए आज सस्ती दवा एक सपना भर बनकर रह गया है। जिला अस्पताल में मरीजों सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए जन औषधि केंद्र खोला गया है। लेकिन चिकित्सकों की मनमानी के चलते पांच माह बाद भी मरीजों को सस्ती दवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।

मरीजों को बाहर से मंगाई जाने वाली दवाओं में कम से कम दर पर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोला गया है। इस केंद्र पर जेनेरिक दवाइयां मिलती हैं। लेकिन जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी के चलते पांच माह के बाद भी मरीजों को जेनेरिक दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते मरीज बाहर की दवाएं लेने के लिए मजबूर हैं।

वहीं जिला अस्पताल ललितपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के वासवानी ने कहा कि जिला अस्पताल में स्थापित जन औषधि केंद्र पर पूरी दवाईयां उपलब्ध नहीं हैं। जिससे मरीजों को बाहर की दवाईयां खरीदना पड़ रहीं है। शीघ्र ही केंद्र संचालक को दवाओं की सूची देकर दवाईयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 20 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती