इमरजेंसी मेडिसिन पढ़ाने के लिए दो साल का अनुभव जरूरी

एमसीआई की शर्त से नया कोर्स पर फंसा पेंच

नई दिल्ली। इमरजेंसी मेडिसिन में दो साल का अनुभव रखने वाले ही पीजी पढ़ाने के योग्य माने जाएंगे। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) नए शुरू हुए इमरजेंसी मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए उक्त शर्त लगाई है। एमसीआई की इस शर्त में पेंच यह फंस गया है कि यह कोर्स अभी नया आया है। इस कारण इसमें फैकल्टी का अनुभवी होना संभव नहीं है। इससे पीजी कोर्स की पढ़ाई शुरू करने वाले छात्रों को परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एमसीआई की शर्त पूरी न होने पर कॉलेज की मान्यता वापस ली जा सकती है। वहीं, जो कॉलेज इमरजेंसी मेडिसिन का कोर्स शुरू करना चाह रहे हैं, उनको भी अनुमति नहीं मिल पा रही है। ज्ञातव्य है कि सडक़ हादसों और गैर संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीज बड़ी संख्या में अस्पतालों के इमरजेंसी विभाग में पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों का इलाज करने के लिए इमरजेंसी मेडिसिन में प्रशिक्षित डॉक्टरों की भारी कमी है। इतनी जरूरत के बावजूद एमसीआई के नए दिशा-निर्देशों के चलते पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों को प्रशिक्षित करना कठिन है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक