मेडिकल स्टोर पर मिली सरकारी दवा

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल गेट स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर पर सांस फूलने की सरकारी दवा (ईटोफाइलिन) के मिलते ही जहां स्वास्थ्य कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया, वहीं दुकानदार और ग्राहक में बहसबाजी भी हुई। निजी मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए एक मरीज को जब वहां सरकारी दवा (ईटोफाइलिन) इंजेक्शन मिला तो उसने इसकी फोटो खींचकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। खबर आम होते ही इससे जुड़े लोगों की सांस अपना गला फंसता देख फूलने लगी। देर रात तक अस्पताल की दवाओं का स्टाक मिलान कराया जाता रहा। हालांकि सरकारी दवा के निजी मेडिकल स्टोर पर मिलने से अस्पताल कर्मियों के इस खेल में लिप्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. क्षमाशंकर पांडेय ने कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2018-19 में कुल विभाग द्वारा 2700 इंजेक्शन प्राप्त हुए थे। इनमें से अभी 1950 इंजेक्शन बचे हैं। सवाल यह उठता है कि जब 1950 इंजेक्शन बचे हुए हंै तो फिर डाक्टरों द्वारा उनका प्रयोग न कर मरीजों को बाहर दुकानों से (ईटोफाइलिन) इंजेक्शन लाने के लिए मजबूर क्यों किया जाता है? मेडिकल स्टोर पर दवा बरामदगी के बाद आंकड़ों में आई गड़बड़ी जांच में ही खुलकर सामने आएगी।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 20 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती