जनरल स्टोर पर भी बिक रही स्टेरोइड दवाइयां

पीलीबंगा। कस्बे में मनिहारी की दुकानों पर अवैध रूप से स्टेरोइड दवाइयां बेचे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेटनोवेट, पेनडर्म प्लस, कॉसट्रेट सहित कई अन्य ऑइंटमेंट की कस्बे की अधिकांश मनिहारी की दुकानों पर बेची जा रही हैं। जबकि लाइसेंसधारक मेडिकल स्टोर संचालकों को ही टिपिकल स्टेरोइड दवा की बिक्री प्रशिक्षित एवं अनुभवी चिकित्सक की पर्ची पर किए जाने के निर्देश हैं।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिओम के अनुसार स्टेरॉइड ऑइंटमेन्ट के अत्यधिक उपयोग से चमड़ी के कैंसर होने का खतरा बना रहता है। जबकि मनिहारी की दुकानों पर दुकानदारों द्वारा बिना फार्मासिस्ट के घातक साल्ट की दवाइयां बेचे जाने से जानकारी के अभाव में अधिक उपयोग कर लेने पर उपभोक्ताओं की सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। कई नागरिकों ने मनिहारी की दुकानों पर बिना लाइसेंस के बिक रही दवाइयों को जब्त कर कार्रवाई करने की मांग की है। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि उक्त दवाइयां बिना ड्रग लाइसेंस के विक्रय किए जाना अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि पीलीबंगा में कार्रवाई का अधिकार ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम सिंह मीणा को है, लेकिन डॉ. प्रेम सिंह मीणा से कई बार फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़