भारतीय फार्मा कंपनियों पर विदेश में केस दर्ज

नई दिल्ली। डा. रेड्डीज, वॉकहार्ट, अरबिंदो तथा ग्लेनमार्क आदि प्रसिद्ध दवा कंपनियों के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज हो गया है। इन कंपनियों पर अमेरिका में प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है, हालांकि इन कंपनियों ने आरोपों से इनकार किया है। ये सभी घरेलू औषधि कंपनियां उन 21 जेनेरिक दवा कंपनियों तथा 15 अन्य व्यक्तिगत प्रतिवादियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अमेरिका के 49 राज्यों के एटार्नी जनरल, कॉमनवेल्थ आफ प्यूर्टो रिको तथा डिस्ट्रिक्ट आफ कोलंबिया ने 116 जेनेरिक दवाओं के संदर्भ में डिस्ट्रिक्ट आफ कनेक्टिकट के लिए अमेरिकी जिला अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। कंपनियों पर कीमत तय करने तथा ग्राहक बांटने को लेकर प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। शेयर बाजारों को अलग-अलग दी गई सूचना में कंपनियों ने आरोप से इनकार किया और कहा कि वे मामले में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगी। डा. रेड्डीज ने कहा कि हम इन आरोपों का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। कंपनी के अनुसार उसकी अमेरिकी अनुषंगी इकाई के खिलाफ मुकदमा दायर होने का उसके परिचालन और एकीकृत परिणाम पर कोई खास प्रभाव पडऩे की आशंका नहीं है। सन फार्मा ने कहा कि उसकी अनुषंगी तारो फार्मास्युटिकल्स यूएसए इंक का नाम दूसरे मुकदमे में है। जो आरोप लगाये गये हैं, उसका कोई आधार नहीं है और हमारी अनुषंगी इकाइयां मजबूती से अपना पक्ष रखेंगी। वॉकहार्ट ने भी कहा कि विभिन्न जेनेरिक दवाओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गयी है। कंपनी उपयुक्त मंच पर अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। ग्लेनमार्क और अरबिंदो फार्मा ने कहा है कि वह मुकदमे की समीक्षा कर रही है और उम्मीद है कि निर्धारित समय में आरोपों के खंडन से जुड़े दस्तावेज संघीय अदालत में जमा करेंगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़